सभी खबरें

योगी के मंत्री का विवादित बयान: कहा मुस्लिम औरतें बुर्खा इसलिए पहनती हैं क्योंकि वे शूपर्णखा की वंशज हैं

 

अलीगढ़: कहा जाता है कि किसी को सत्ता इसलिए दी जाती है कि वो विकास पर ध्यान देगा, भाईचारे के साथ रहने का सन्देश देगा, सबके साथ समान भाव रखेगा पर आज के समय में ऐसा बिलकुल नहीं दिख रहा है। आज के समय के मंत्री हों या विधायक हों सबके सब निर्लज्ज हो गए हैं, लगता मति भ्रस्ट हो गयी है, कब क्या बोलना चाहिए क्या नहीं उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा है। या फिर ये सब सोच समझकर बोला जाता है देश की जनता को आपस में लड़ाने के लिए। अभी हाल ही में योगी सरकार (Yogi Government) में दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह (Raghuraj Singh) ने बुर्का पहनने को लेकर विवादित बयान दिया है। रघुराज सिंह ने बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं, क्योंकि वे रावण की बहन शूपर्णखा की वंशज हैं। रघुराज सिंह ने कहा कि इसका इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा किया जाता है, लिहाजा इस पर प्रतिबन्ध लगाना उचित रहेगा।

अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए रघुराज सिंह ने कहा, 'बुर्का पहनने की प्रथा अरब से भारत आई है। इसी की आड़ में मुस्लिम महिलाएं अपना चेहरा छिपाती हैं, क्योंकि भगवान लक्ष्मण ने रावण की बहन शूपर्णखा के नाक काट दिए थे। इसके बाद वह बुर्का पहनकर वहां से भागी थी। केवल राक्षसों के वंशज ही बुर्का पहन सकते हैं। कोई भी सामान्य व्यक्ति बुरखा नहीं पहनता। मैं देश की सरकार से बुर्का पर भी प्रतिबंध लगाने की अपील करूंगा, क्योंकि बुर्का पहनकर आतंकवादी हमारे देश में आ जाते हैं, इसलिए देश के नागरिकों को एकजुट होना पड़ेगा और इन गुंडों को खत्म करना आवश्यक है।'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button