सभी खबरें

यूपी में दूसरी बार बनेगी योगी सरकार, मप्र के गृहमंत्री ने दी मुनव्वर राणा को नसीहत, रामराज्य में सभी का स्थान है

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- बीते शुक्रवार को यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं इस बीच 4 राज्यों में भाजपा ने अपना परचम लहराया है और पंजाब में आप की सरकार ने जीत दर्ज की है। इसी बीच चुनाव के पहले देश के मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने कहा था कि यूपी में योगी की सरकार दुबारा बनती है तो वह प्रदेश छोड़ देंगे। इसके बाद कल बीते दिन यूपी में बीजेपी ने दुबारा अपनी सरकार बनाई है।

बीजेपी की सरकार बनते ही मुनव्वर राणा की मुशकिलें तेज हो गई है, उनके घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया था। इसी बीच मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान देते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में योगी जी की सरकार है और उनके नेतृत्व में रामराज्य आया है, जिसमें सभी को रहने का स्थान है। उन्होंने शायर राणा को नसीहत देते हुए कहा कि मुनव्वर राणा जी से प्राथना है कि राष्ट्र की मुख्यधारा में आकर उत्तर प्रदेश को छोड़ने की मंशा को छोड़ दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button