पलायन कर रहे मजदूरों पर योगी सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

लखनऊ / गरिमा श्रीवास्तव :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पैदल अपने घर को पलायन होने वाले मजदूरों के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री ने सभी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए 1000 बसों से मजदूरों को उनके घर भेजने का निर्णय किया है. 

 मजदूरों की सुरक्षा को देखते हुए सीएम आदित्यनाथ पूरी रात जगे और उन्होंने अब मज़दूर हित में यह बड़ा फैसला लिया है. बस का इंतजाम नोएडा,  गाजियाबाद, अलीगढ़ समेत कई अन्य जिलों में किया जाएगा जहां से मजदूर पलायन कर सकेंगे. 

 मुख्यमंत्री के इस बड़े फैसले से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग अपने अपने घर तक पहुंच सकेंगे. फंसे हुए लोगों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. इस नंबर के जरिए लोग अपनी मुसीबत को बता सकेंगे.(01126110151)

 

Exit mobile version