खोजें

Yogi Cabinet 2.0 : ये दो होंगे उप मुख्यमंत्री, पिछली सरकार के 20 मंत्रियों का कटा पत्ता, 48 मंत्री लेंगे शपथ 

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

Yogi Cabinet 2.0 : ये दो होंगे उप मुख्यमंत्री, पिछली सरकार के 20 मंत्रियों का कटा पत्ता, 48 मंत्री लेंगे शपथ 

उत्तर प्रदेश : आज भाजपा के कद्दावर नेता योगी आदित्यनाथ दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। योगी आदित्यनाथ का शपथ समारोह इकाना स्टेडियम में होगा। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ के साथ साथ करीब 48 मंत्री भी शपथ लेंगे। ये शपथ समारोह शाम चार बजे होगा। नई कैबिनेट में 7 से 8 महिलाएं भी मंत्री बन सकती हैं। 

ये है वो नाम जिनका मंत्री बनना लगभग तय 

  • असीम अरुण
  • लक्ष्मी नारायण
  • सरिता भदौरिया
  • अरविंद शर्मा
  • संदीप सिंह
  • संजय निषाद
  • गिरीश यादव
  • आशीष पटेल
  • भूपेंद्र चौधरी
  • जितिन प्रसाद
  • बलदेव औलख
  • सतीश शर्मा
  • प्रमिला पांडेय
  • विजय लक्ष्मी गौतम
  • जेपी राठौड़
  • ए के शर्मा
  • अनूप वाल्मीकि
  • सुरेश खन्ना
  • सूर्यप्रताप शाही
  • केशव मौर्य
  • स्वतंत्र देव सिंह
  • ब्रजेश पाठक
  • जयवीर सिंह
  • ब्रजेश सिंह
  • राजेश्वर सिंह
  • जेपीएस राठौर
  • बेबीरानी मौर्य

सूत्रों की मानें तो दिनेश शर्मा का उपमुख्यमंत्री पद से पत्ता कट गया है। ब्रजेश पाठक इस बार उपमुख्यमंत्री बनेंगे। दूसरे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे। इसके अलावा खबर है कि पिछली सरकार के 20 मंत्रियों की छुट्‌टी हो गई है। यानी उन्हें इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिल रही है।

मौका ऐतिहासिक है, लिहाज़ा पूरे लखनऊ को केसरिया रंग में रंग दिया गया है। हर चौराहे पर बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं। वहीं, योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री तो मौजूद रहेंगे ही साथ ही 12 राज्यों के सीएम और 5 डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे। 

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण के लिए बने मंच पर 70 कुर्सियां लगाई गई हैं। इनमें से 48 कुर्सियां अलग लगी हैं। जबकि, इकाना स्टेडियम जाने वाले हर रास्ते पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यूपी की 403 में से 273 सीट पर जीतकर प्रचंड जीत हासिल की है। इसके साथ ही भाजपा ने 37 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। लगातार दूसरी बार किसी दल की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।

Exit mobile version