नागदेवता का किया पूजन, सुख समृद्धि की कामना

नागदेवता का किया पूजन – अर्चन, सुख-समृद्धि की कामना
चौरसिया समाज का खितौला बरझा तालाब में आयोजन
खितौला (सिहोरा)
शनिवार को चौरसिया दिवस एवं नागपंचमी पर्व के पावन अवसर पर चौरसिया समाज खितौला – सिहोरा द्वारा दोपहर 01 बजे से खितौला स्थित बरझा तालाब में समाज के इष्ट देवता भगवान श्री गणेश , नागदेवता , नागबेल , चौहटिया महाराज , मनिया देव , ब्रह्म , विष्णु , महेश , बरम बाबा , हनुमान जी के पूजन – अर्चन के साथ – साथ हर – हर महादेव , जय श्री राम , बम – बम भोले , चौरसिया दिवस अमर रहे के जयघोष लगाये जाने के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया । समाज अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौरसिया (रज्जन) सहित अनेक स्वाजातीय बंधुओं ने बारी – बारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजन सम्पन्न करते हुए भगवान से देश में फैले कोरोना वायरस से मुक्ति , स्वस्थ – स्वास्थ एवं सुख – समृद्धि की कामना की । इस अवसर पर समाज के अनेक स्वाजातीय बंधुगण उपस्थित रहे।




