खोजें

वर्ल्ड इकनॉमिक फॉरम ने दीपिका पादुकोण को दिया क्रिस्टल अवार्ड, जानिए क्या है वजह ?

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

वर्ल्ड इकनॉमिक फॉरम ने दीपिका पादुकोण को दिया क्रिस्टल अवार्ड, जानिए क्या है वजह ?

वर्ल्ड इकनॉमिक फॉरम ने दीपिका पादुकोण को दिया क्रिस्टल अवार्ड, जानिए क्या है वजह ?

भागती दौड़ती इस ज़िंदगी में भारत का हर सातवां शख्स मानसिक रोग से बीमार है लेकिन लोग इस बारे में बात करना कुछ खास पसंद नही करते है और तो और लोगो के पास बात करने का वक्त भी नही लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने दुनिया के सामने न सिर्फ इसे स्वीकार किया बल्कि इसके खिलाफ एक अभियान भी छेड़ दिया. अब उनके इन्हीं प्रयासों के लिए उन्हें वर्ल्ड इकनॉमिक फॉरम की तरफ से क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. स्विटजरलैंड के दावोस शहर में आयोजित वर्ल्ड इकनॉमिक फॉरम की तरफ से दीपिका को 26वें वार्षिक क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. दीपिका पादुकोण को ये सम्मान मेंटल हेल्थ सेक्टर में उनके सराहनीय कार्य के लिए दिया गया. मानसिक रोग के दौर से गुजर चुकी

बता दें कि दीपिका ने साल 2015 में 'द लाइव लव लाफ फाउंडेशन' की स्थापनी की। ये फाउंडेशन मेंटल डिसॉर्डर से पीड़ित लोगों के लिए एक आशा की नई किरण साबित हुई. दीपिका पादुकोण ने अवॉर्ड स्वीकारते समय अपनी स्पीच में बताया कि किस तरह उनकी मम्मी ने उनकी इस बीमारी को पहचाना था और किस तरह वो इससे लड़ने में सक्षम रह पाईं. साथ ही उन्होंने बताया कि इस बीमारी का इलाज है और इससे घबराने की नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है.

 

Exit mobile version