20 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : 3000m स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचे अविनाश साबले 

दोहा में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीय धावक अविनाश साब्ले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है | वह हीट-3 में 8 मिनट 25.23 सेकेंड का समय निकालते हुए सातवें पायदानपर रहे थे और शुरुआत में उन्हें फाइनल में स्थान नहीं दिया गया था, लेकिन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की अपील के बाद उन्हें फाइनल में जगह दी गई है |

 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में भारतीय धावक अविनाश साब्ले 

16वें खिलाड़ी के रूप में फाइनल में मिली जगह 

दोहा में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीय धावक अविनाश साब्ले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है | वह हीट-3 में 8 मिनट 25.23 सेकेंड का समय निकालते हुए सातवें पायदानपर रहे थे और शुरुआत में उन्हें फाइनल में स्थान नहीं दिया गया था, लेकिन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की अपील के बाद उन्हें फाइनल में जगह दी गई है |

इसके तहत, एएफआई का कहना है कि साब्ले को रेस में दो बार ब्लॉक किया गया, जिसकी वजह से उनके समय पर प्रभाव पड़ा | एआईएफएफ ने एएफआई की इस अपील को स्वीकार कर लिया है | हालांकि, साब्ले की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उन्हें 16वें खिलाड़ी के रूप में फाइनल में स्थान दिया गया है |

बता दें कि हर हीट में शीर्ष तीन को फाइनल में जगह मिलती है | जबकि इनके बाद वो छह खिलाड़ी फाइनल में जाते हैं, जिन्होंने इन तीनों के बाद सबसे तेज समय निकाला है | साब्ले ने इस रेस में अपने पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है, जो कि 8 मिनट 28.94 सेकेंड था | 

 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।