
जबलपुर : होटल में काम करने वाली महिला का किया अपहरण
- एक बार फिर की बेशर्मी ही हद पार
- होटल के कर्मचारी ने ही किया था अपहरण
जबलपुर निकिता सिंह :-जबलपुर के मदन महल इलाके में स्थित वासु होटल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने अपनी ही पत्नी व अन्य साथीदार के साथ मिलकर होटल में काम करने वाली महिला को 2 लाख 80 हजार रूपए में राजस्थान में बेच दिया। महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और दिन-दिन भर काम कराया।
तीनो आरोपी एक और महिला को बेचने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उस महिला के सावंले रंग ने उसे बचा लिया। और उसका अपहरण होते – होते बच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस उस जगह पहुंची और उन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वहां के एसपी सिध्दार्थ बहुगुणा के अनुसार कटरा मोहल्ला अधारताल निवास अनिल बर्मन ने दो महिलाओ को ज्यादा पेंसो वाला काम दिलाने का झांसा दिया। जिसके बाद अनिल अपनी पत्नी और परसवाड़ा निवासी संतोषी बैरागी के साथ दोनों ही महिलाओ को राजस्थान के बूंदी ले गए. वहा पर सुरेंद्र सिंह के माध्यम से एक महिला का सौदा बालशाखा निवासी जमना शंकर से कर दिया। लेकिन दूसरी महिला का रंग सांवला होने के कारण वह बच गई।
जमना ने 2 लाख 80 हजार रुपए दिए और महिला को बेच दिया। वहा महिला के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था. महिला ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह उन्हें भरोसा दिलाया। और वहा से भाग के शहर आ पहुंची गुरुवार रात उसने मदन महल थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई जिसके बाद मामला दर्ज हुआ और कारवाही हुई ।