हाईकोर्ट से कांग्रेस नेता अजय सिंह को बड़ी राहत, याचिका ख़ारिज, ये है पूरा मामला

जबलपुर : साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शरदेन्दू तिवारी ने हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया पर बड़ा आरोप लगाया था। भाजपा प्रत्याशी शरदेन्दू तिवारी ने आरोप लगाया था कि अजय सिंह ने तय सीमा से अधिक चुनाव में खर्च किया है।

भाजपा प्रत्याशी की याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट ने सुनवाई की। जिसके बाद कोर्ट ने अजय सिंह के खिलाफ दायर चुनाव याचिका को ख़ारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने पाया कि याचिका में उनके खिलाफ जो भी आरोप लगे थे उनका सबूत याचिकाकर्ता पेश नहीं कर पाए हैं।

लिहाजा अजय सिंह के खिलाफ दायर की गई चुनाव याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। जो अजय सिंह के लिए बड़ी राहत है। कहा जा रहा है कि अगर अजय सिंह पर लगे आरोपों को सही पाता तो कोर्ट उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लग सकता था।

Exit mobile version