खोजें

Jabalpur SP ने Rape के आरोप में फंसे निलंबित थाना प्रभारी पर इनाम किया घोषित, ये है पूरा मामला

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर ज़िले में एक बड़ा मामला सामने आया है जहां पुलिस ने पुलिस के ऊपर ही ईमान घोषित किया है। जी हां अब तक पुलिस फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करती थी, लेकिन ये पहला मौका है जब पुलिस को पुलिस पर ही ईमान घोषित करना पड़ा हैं।

दरअसल, दुष्कर्म के आरोप में फंसे निलंबित थाना प्रभारी संदीप अयाची पर जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने 5000 रु का इनाम घोषित किया है।

बताया जा रहा है कि जबलपुर कोतवाली पुलिस के सामने टीआई संदीप अयाची को पिता तुल्य बताने वाली महिला आरक्षक ने संदीप अयाची पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया। अब एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने टीआई संदीप के खिलाफ 5000 रु का इनाम घोषित किया है।

ये है पूरा मामला

पीड़ित महिला पुलिस आरक्षक ने पुलिस को बताया कि संदीप अयाची वर्ष 2018 में जब जबलपुर के गोरखपुर थाने में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थे उस दौरान उन्होंने उससे दोस्ती की। संदीप अयाची का तबादला पनागर हुआ तो महिला आरक्षक की अक्टूबर 2018 में पनागर में ड्यूटी लगाई गई थी।

इस दौरान थाना प्रभारी संदीप उसे अपने साथ एक होटल ले गया और जहां पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला नव आरक्षक ने संदीप अयाची के खिलाफ कटनी एसपी से भी शिकायत की थी, पर बाद मे शिकायत को वापस ले लिया। लेकिन अब एक बार फिर पीड़ित महिला पुलिस आरक्षक ने संदीप अयाची के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Exit mobile version