RTO संतोष पॉल के खिलाफ पुख्ता दस्तावेज जुटाने में लगी जबलपुर EOW की टीम, कोर्ट में करना है पेश

जबलपुर : हालही में आय से अधिक संपत्ति” के मामलें मेंईओडब्ल्यू ने जबलपुर के एआरटीओ (प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) संतोष पॉल के घर सहित सभी ठिकानों पर छापा मारा था। छापा मार कार्यवाई के दौरान पाया गया कि वो करोड़ों की संपत्ति का मालिक है।

वहीं, करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति रखने वाले जबलपुर एआरटीओ संतोष पाल के खिलाफ अभी भी पुख्ता दस्तावेज जुटाने में ईओडब्ल्यू की टीम लगी हुई है। ताकि जब कोर्ट में आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम अपना पक्ष रखें तो वह मजबूत हो।

कहा जा रहा है कि आज भी ईओडब्ल्यू की टीम संतोष पाल की चल-अचल संपत्तियों की जांच करेगी।

दरअसल, ईओडब्ल्यू को जल्द ही एआरटीओ संतोष पाल की संपत्ति को लेकर कोर्ट में जवाब पेश करना है। यही वजह है कि टीम के अधिकारी और जवान संतोष पाल की हर वह संपत्ति की पतासाजी में जुटे हुए हैं जिसे उसने अर्जित करके रखा हुआ है।

EOW को उम्मीद है कि जब कोर्ट में संतोष पाल के दस्तावेज रखे जाएंगे तो उस पर न्यायालय की तरफ से ठोस कार्यवाही होगी।

गौरतलब है कि ईओडब्ल्यू को संतोष पॉल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। शिकायत सही पाए जाने के बाद ईओडब्ल्यू ने यह जांच शुरू की। जिसमें ये बात सामने आई के संतोष पाल 300 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का मालिक हैं।

EOW के हाथ लगी ARTO संतोष पॉल की इतनी संपत्तियां

जानकारों की माने तो कोर्ट में जवाब पेश होने के बाद संतोष पाल की सभी अचल संपत्तियों को बेचने पर रोक लगा सकती है।

 

Exit mobile version