कुक्षी:- आजीविका मिशन के माध्यम से महिला समूह सिलकर देंगी स्कूली बच्चो को यूनिफार्म

कुक्षी:- आजीविका मिशन के माध्यम से महिला समूह सिलकर देंगी स्कूली बच्चो को यूनिफार्म
कुक्षी/मनीष आमले :- प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान लॉक डाउन से अब तक बन्द स्कूलों के प्रथम से मिडिल तक के छात्र-छात्राओं के लिए यूनिफार्म देने का प्रावधान स्कूलों के बन्द रहने के बावजूद किया जा रहा है और विद्यार्थियों को यूनिफार्म उनके घर-घर तक पहुचाने के निर्देश दिए है। यूनीफार्म की सिलाई इस बार भी आजीविका मिशन के माध्यम से महिला समूहों को कार्य करने के आदेश भी मिलने लगे है।
धार जिले के 13 विकासखंडों में पहली से मिडिल तक के कोई 2 लाख 20 हजार बच्चो को यूनिफार्म वितरित करने और आजीविका मिशन की समूहों की महिलाओं के माध्यम से देने का निर्णय जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर आलोक कुमार सिह ने लिया है।
जिले के आदिवासी बाहुल्य तहसील कुक्षी ओर डही के कुक्षी, डही, बाग ओर निसरपुर में पढ़ने वाले बच्चो को यनिफार्म वितरण की तैयारियां शुरू हो गई है और महिला स्वसहायता समूहों के इस कार्य के लिए ऑनलाइन आवेदन भी हो चुके है।एन आर एल एम की जिला अधिकारी अर्पणा पांडे ने बताया कि समूहों को सिलाई कर यनिफार्म बनाकर देना है इसके लिए वर्तमान में जिले भर में 528 समूहों को काम दिया जाएगा इन समूह की महिलाओं को स्वयं को यनिफार्म का कपड़ा खरीदने की पात्रता है और नियमो के मुताबिक ये कपड़ा खरीदकर सिलाई कर यनिफार्म बनाकर स्कूलों को देगी।
नेताओ ओर सप्लायरों की गिद्ध निगाहे भी लगी हुई है
इस पूरे मामले में एक बात जो छनकर सामने आ रही है वह यह है कि यूनिफार्म के कपड़ा सप्लाई को लेकर बीते वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी नेताओ ओर सप्लायरों की गिद्ध निगाहे लगी हुई है और अधिकांश कपड़ा सप्लाय वही लोग करने की कोशिश में लगे हुए है।इस पूरे मामले में अगर स्वसहायता समूह को सरकार फ्री हैंड बाजार से छोटे व्यापारियों स्थानीय स्तर से खरीदी करने की छूट देती है तो बाजार में व्यापार की रौनक के साथ काम-काज में विस्तार भी होगा और इसका सीधा-सीधा लाभ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा परन्तु वर्तमान में ऐसा होता दिखाई नही दे रहा है।


.jpg)
.jpeg)
