जूते पहनकर और कुत्ते को साथ लेकर महिला जाती थी मस्जिद, कोर्ट ने किया रिहा

जूते पहनकर और कुत्ते को साथ लेकर महिला जाती थी मस्जिद, कोर्ट ने किया रिहा

इंडोनेशिया में एक महिला अपने जूते पहनकर और कुत्ते को साथ में लेकर मस्जिद गई थी जिस पर ईसनिंदा का आरोप था और ये मामला जब कोर्ट पहुंचा तो उसे कोर्ट से रिहाई मिल गई। पिछले साल जुलाई में सुज़ेथ मार्ग्रेट नाम की इस महिला का वीडियो वायरल हो गया था जिसमें वो जूते पहनकर अपने कुत्ते के साथ मस्जिद में दाखिल होते हुए दिख रही थीं. मुस्लिम बहुल इंडोनेशिया में लोग इस घटना को लेकर नाराज़ हो गए थे क्योंकि देश का एक बड़ा तबका कुत्ते को अपवित्र जानवर समझता है.

कोर्ट का फैसला

जकार्ता के पास बोगोर शहर की अदालत ने बुधवार को इस महिला को ईशनिंदा के आरोप में दोषी तो करार दिया लेकिन ये भी कहा कि उन्हें उनकी हरकतों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. कुत्ता लेकर मस्जिद जाने वाली महिला को कोर्ट ने मानसिक बीमारी के आधार पर जेल भेजने से इनकार कर दिया है. सुज़ेथ मार्ग्रेट साल 2013 से ही सिज़ोफ्रेनिया की मरीज़ थीं. हालांकि अभियोजन पक्ष ने उन्हें आठ महीने के लिए जेल की सज़ा दिए जाने की मांग की थी.

 

Exit mobile version