भाजपा नेता की रिवाल्वर से युवती को लगी गोली, घायल अवस्था में दिया बयान

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कथित बीजेपी नेता प्रियांश विश्वकर्मा की रिवाल्वर से बीते शुक्रवार को एक लड़की को गोली मारने का मामला सामने आया था।
जिसके बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है, उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसका इलाज जारी है। इस बीच घायल अवस्था में ही युवती का बयान सामने आया है। युवती ने अपने बयान में कहा कि प्रियांश ने ही उसे गोली मारी थी, लेकिन गोली क्यों मारी इसका कारण घायल युवती देविका को भी नहीं पता है।

घटना के बाद भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज और रिवाल्वर लेकर फरार हो गया है। वहीं, सूत्रों ने प्रियांश के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी नेता प्रियांश विश्वकर्मा जबलपुर के संजीवनी नगर थाना इलाके में रहता है। बता दें कि प्रियांश रेत और जमीन की प्लाटिंग का काम करता है। उसका प्लाटिंग को लेकर भी कई जगह विवाद हुआ है। कम पैसे में दूसरों की जमीन पर कब्जा कर उस पर प्लाटिंग करने जैसे आरोप भी उसपर लगते रहे हैं। फिलहाल प्रियांश की तलाश की जा रही है।

आपको बता दे कि देविका ठाकुर और प्रियांश विश्वकर्मा के बीच में लंबे समय से दोस्ती थी। फिलहाल, देविका एमबीए की पढ़ाई कर रही है जो जबलपुर के राइट स्थित मकान में रहती है। दोनों की दोस्ती के बारे में देविका के घर में भी पता था।

Exit mobile version