महज़ 10 दिन के अंदर स्टार प्रचारक की सूची से कमलनाथ को किया बाहर, पूर्व केंद्रीय मंत्री को किया शामिल, देखें 

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पश्चिम बंगाल चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर हो गए हैं। महज़ 10 दिन के अंदर स्टार प्रचारकों की सूची में ये बदलाव किया गया हैं। इससे पहले 12 मार्च को जारी की गई सूची में कमलनाथ का नाम 9वें नंबर पर था। जबकि, अब कमलनाथ का नाम हटाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का नाम जोड़ा गया हैं। कहा जा रहा है कि स्टार प्रचारकों की सूची जारी हुई थी, तब दमोह उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ था। इस कारण संशोधित सूची से कमलनाथ का नाम हटाया गया हैं। 

 

 

हालांकि, कांग्रेस ने जब पहली सूची जारी की थी, तब पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने बताया था कि पार्टी ने अभी जरुरत के हिसाब स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की हैं। भविष्य में चुनाव के मद्देनजर अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल किया जाएगा। बता दे कि बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग होना है, लेकिन इससे ठीक 5 दिन पहले स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची किए जाने से कयास लगाए जा रहे हैं कि कमलनाथ बंगाल में प्रचार के लिए नहीं जाना चाहते हैं।

 

 

वहीं, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस उम्मीदवारों का प्रचार करने के लिए असम जाएंगे। उनका पहला दौरा 25 मार्च को गुवहाटी का है। चूंकि दमोह में उपचुनाव की आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में अब ज्यादा समय नहीं है, इसलिए कमलनाथ अब ज्यादा समय दमोह चुनाव के लिए देना चाहते हैं। 

Exit mobile version