मध्यप्रदेश : 17 दिसंबर से होगी विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 

मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का 7 दिवसीय शीतकालीन सत्र 17 दिसंबर से होगा शुरू 

मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का 7 दिवसीय शीतकालीन सत्र की शुरुआत 17 दिसंबर से होने जा रही है । यह सत्र 23 दिसंबर तक चलेगा, जिसके तहत  विधानसभा सचिवालय द्वारा शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत, विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के मुताबिक, सात दिवसीय शीतकालीन सत्र 17 से 23 दिसंबर तक जारी रहेगा, जिसमें सदन की कुल 5 बैठकें शामिल हैं, जिसमें शासकीय विधि विषयक व वित्तीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

इस सत्र के तहत विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 20 नवंबर तक और अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 5 दिसंबर तक प्राप्त होंगी, जबकि दूसरी ओर स्थगन प्रस्ताव, ध्यान आकर्षण व नियम 287 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधानसभा सचिवालय में 11 दिसंबर से कार्यालयीन समय पर प्राप्त होंगी ।

बता दें कि ये 15वीं विधानसभा का चौथा सत्र होगा। इसके अलावा, विधानसभा के शीतकालीन सत्र के किसी भी एक दिन सभी विधायक एक जैसा कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहनेंगे। यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उनकी याद में किया जा रहा है | बता दें कि मध्यप्रदेश में ऐसा संभवत: पहली बार हाे रहा है। 
 

Exit mobile version