कांग्रेस विधायक को भी कराएंगे गंगाजल से स्नान? छुए थे सिंधिया के पैर

ग्वालियर : बीते दिनों मध्यप्रदेश के ग्वालियर ज़िले से दो मामले सामने आए है, जिसने प्रदेश की सियासी हलचल को तेज़ कर दिया है। दरअसल, तीन दिन पहले ग्वालियर पहुंचे उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अचानक रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचकर उन्हें नमन किया, साथ ही उनकी समाधि पर सर भी टेका। जिसके बाद कोंग्रेसियों ने गंगाजल से धोकर उसे साफ़ किया।
इसी दौरान ग्वालियर में दीनदयाल नगर अस्पताल का शुभारंभ भी था। जिसका उद्घाटन भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। वहीं, इसी कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने सिंधिया के पैर छुए। सिंधिया के पैर पड़ने पर विधायक सिकरवार ने कहा कि वो उम्र और पद में बड़े हैं इसलिए पैर छूकर उनका सम्मान किया।
इन दिनों मामलो को लेकर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है, दोनों दलों के नेताओं के बीच जमकर बयानबाज़ी का दौर चल रहा है। इसी सिलसिले में अब बीजेपी के विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कांग्रेस से एक सवाल पूछा है।
विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा की – कांग्रेस ने ग्वालियर में झांसी की रानी की प्रतिमा को केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
@JM_Scindia जी के जाने पर नाटकीय प्रदर्शन कर गंगा जल से धोने की नौटंकी की है, वहीं दूसरी और कांग्रेस के विधायक श्री सतीश सिकरवार ने श्री सिंधिया का चरण वंदन किया तो क्या उनका भी गंगा जल से स्नान कराएंगे?
बताते चले कि कांग्रेस पार्टी ने सिंधिया का इसे राजनीतिक स्टंट बताया था और कहा कि इससे रानी लक्ष्मीबाई की आत्मा दुखी हुई होगी। कांग्रेसियों ने कहा था कि सिंधिया के जाने से समाधि अपवित्र हो गई है और इसे पवित्र करने की जरूरत है। इसके बाद मंगलवार को महिला कांग्रेस की कई कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष रुचि गुप्ता के नेतृत्व में समाधि स्थल पर पहुंची और मुख्य द्वार पर गंगाजल डाला।
इधर, इसी को लेकर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी तंज कसते हुए विधायक सतीश सिकरवार को भी पवित्र करने पर सवाल किया है, क्योंकि उन्होंने सिंधिया के पैर छुए थे।

.jpeg)
.jpeg)

