राहुल गांधी करेंगे "कांग्रेस अध्यक्ष पद" पर वापसी? पार्टी नेताओं की भी यही मांग!

नई दिल्ली : साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) हार के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की ज़िम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा (Resignation) दिया था। अपने त्यागपत्र को सार्वजनिक करते हुए उन्होंने कहा था कि वह हार की जिम्मेदारी ले रहे हैं।

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद काफी समय तक कांग्रेस पार्टी (Congress Party) में अध्यक्ष का पद खाली था। बाद में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। हालांकि कुछ महीनों बाद ये खबर सामने आई थी के राहुल गांधी एक बार फिर अध्यक्ष बन सकते हैं। इतना ही कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता यही चाहते थे कि उनका नेता राहुल गांधी वापस कांग्रेस की कमान संभाले। 

जबकिं राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर 2019 के चुनाव की हार की जिम्मेदारी मेरी हैं। हमारी पार्टी के भविष्य के विकास के लिए जवाबदेही होना महत्वपूर्ण हैं। इसी कारण से मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया हैं। 

इसी बीच एक बार फिर यही चर्चा जोरों पर थी के राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। हालांकि जब राहुल गांधी ने इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अपना रुख साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि आप (पत्रकार), कृपया इसी मुद्दे पर लिखा गया मेरा एक साल पुराना पत्र पढ़िए।

Exit mobile version