
कोरोना के आड़ में क्या लालू प्रसाद यादव को मिल पाएगी पेरोल पर रिहाई ?
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में 14 साल कैद की सजा मिली हुई है लेकिन उनका इलाज लगातार रिम्स अस्पताल में चल रहा है बता दें कि रिम्स अस्पताल में ही Covid-19 के मरीज़ों का भी इलाज चल रहा है जिसकी वजह से अब झामुमों नीत झारखंड सरकार अब लालू यादव को पेरोल पर रिहा करवानें में एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है
क्या कर रही है झारखंड सरकार
झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने सोमवार को राज्य के महाधिवक्ता को मंत्रिमंडल की बैठक में बुलाकर इस पर विस्तार से चर्चा की. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कांग्रेस कोटे के मंत्री कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने अपनी पूर्व की घोषणा के अनुरूप प्रसाद को पैरोल पर रिहा करने का प्रस्ताव रखा जिसको गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल राज्य के महाधिवक्ता को वहीं बुलाया और इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की. बता दें कि प्रसाद को चूंकि चारा घोटाले के एक मामले में 14 वर्ष तक की कैद की सजा मिल चुकी है लिहाजा उन्हें न्यायालय के दिशा निर्देश का लाभ नहीं मिल पा रहा है. इसके अलावा न्यायालय ने आर्थिक अपराध से जुड़े लोगों को इस दिशानिर्देश के लाभ से अलग रखा है.