सभी खबरें

क्या CM शिवराज उनके मंत्री बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ भी धरना देंगे, या पार्टी से निकालने का साहस करेंगे? शोभा ओझा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में जैसे जैसे चुनावी तारीख नज़दीक आ रहीं है वैसे वैसे प्रदेश में गरमाहट बढ़ती जा रहीं हैं। मध्यप्रदेश के दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा इस समय आमने सामने आ गई हैं। दोनों दलों के नेता एक दूसरे के घेराव में जुटे हुए हैं। 

फिलहाल इस समय मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और मंत्री बिसाहूलाल सिंह का बयान चर्चा का विषय बना हुआ हैं। जहां एक तरफ कमलनाथ ने मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा तो दूसरी तरफ मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी को लेकर रखैल जैसे आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद से दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं।

इसी सिलसिले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने सीएम शिवराज पर जमकर निशाना साधा हैं। साथ ही सीएम शिवराज से सवाल भी पूछा हैं। 

शोभा ओझा ने कहा कि क्या प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उनके खिलाफ भी धरना देने की कोई योजना बना रहे हैं? क्या मुख्यमंत्री उनकी उम्मीदवारी निरस्त कर, उन्हें पार्टी से निकालने का साहस करेंगे? क्या बिसाहूलाल के ऐसे आचरण के लिए मुख्यमंत्री अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी कोई पत्र लिखेंगे? मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे घड़ियाली आंसू बहाना छोड़ कर, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मामले में अपनी अब तक की घोर विफलताओं, असंवेदनशीलता और निर्लज्ज खामोशी के लिए प्रदेश की जनता से अविलंब माफी मांगें और प्रदेश की जनता को आश्वस्त करें कि प्रदेश में महिला अत्याचारों की बाढ़ को अब सख्ती से रोका जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button