जिस "एअर इंडिया" को बर्बाद किया, अब मुसीबत के वक्त में आपको वही याद आई – कांग्रेस नेता

नई दिल्ली – चीन में फैले कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में हड़कंप मचा हैं। इस वायरस से करीब 170 लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि हजारों की संख्या में लोग इससे प्रभावित हैं। वहीं, चीन में फसें भारतीय नागरिकों को भारत सरकार ने वापस लाने का फैसला लिया हैं। साथ ही इसकी तैयारी भी कर ली गई हैं। 

जानकारी के अनुसार चीन के वुहान में मौजूद करीब 250 छात्र, नागरिकों को भारत सरकार एअर इंडिया विमान के ज़रिये भारत वापस लाएगी। 

लेकिन उस से पहले सियासत का दौर शुरू हो गया हैं। दरअसल लंबे समय से घाटे में चल रही सरकारी एयरलाइंस को भारत सरकार ने बेचने का फैसला किया हैं। हालांकि सरकार पहले इसका कुछ ही हिस्सा बेच रही थी, लेकिन अब सौ फीसदी बेचने का निर्णय लिया गया हैं।

इसी कड़ी में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सरकार पर निशाना साधा हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए इस मामले को लेकर मोदी सरकार का घेराव किया हैं। 

 

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा की – ‘गुड मॉर्निंग, हरदीप पुरी जी. आप विस्तारा, इंडिगो, गो एयर, एअर एशिया या किसी और प्राइवेट एयरलाइंस को वुहान से लोगों को निकालने के लिए कहते? क्यों एअर इंडिया ही? जिस एअर लाइन को बर्बाद किया, अब मुसीबत के वक्त में आपको वही याद आई। 

इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने इस ट्वीट के साथ ही एक बयान भी ज़ारी किया। उन्होंने लिखा की – किसी भी मुसीबत के वक्त में एअर इंडिया मदद के लिए आगे रहती हैं। इसलिए भारत को अपनी एक राष्ट्रीय एयरलाइंस चाहिए। एअर इंडिया का एक विमान मुंबई से वुहान के लिए उड़ान भरेगा, जो कि वहां पर फंसे भारतीयों को वापस लाएगा। मुझे शक है कि कोई प्राइवेट एयरलाइन इस तरह का रिस्क लेती।

Exit mobile version