सभी तानाशाहों के नाम "M" से क्यों होते हैं? किनसे पीएम मोदी को कहा "जनरल डायर"…

मध्यप्रदेश/नई दिल्ली/भोपाल – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना उनकी तुलना जनरल डायर से कर दी।

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा -किसानों पर जुल्म करने वालों को याद रखना चाहिए कि 102 साल पहले इसी पंजाब और हरियाणा में जनरल डायर ने किसानों पर जुल्म ढाए थे। उनके सारे संचार माध्यम काट दिए थे और उनसे मिलने जा रहे महात्मा गांधी को पलवल में हिरासत में ले लिया था।

उन्होंने आगे लिखा की – इसके बाद चिंगारी राष्ट्रीय आंदोलन में बदल गई और असहयोग का बड़ा भारी आंदोलन हुआ। जो किसान दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्य को गिरा सकते हैं, वह आज की तानाशाही को भी तिनके की तरह उड़ा देंगे।

इस से पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के नाम का जिक्र किये बिना लिखा था कि सभी तानाशाहों के नाम M से क्यों होते हैं? उन्होंने सात तानाशाहों के नाम लिखते हुए इशारों में मोदी को भी तानाशाह कहा था।

मालूम हो कि कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर दो महीने से अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन पर सियासत ज्यादा गरमा गई हैं। कई राजनीतिक दल इस मामले को लेकर मोदी सरकार को घेरे हुए हैं। इसी सिलसिले में राहुल गांधी और कमलनाथ ने भी पीएम मोदी पर करारा निशाना साधा हैं।

Exit mobile version