हिंदी दिवस ‘ पर क्यों कहा कि भारत हिंदी, हिंदू और हिंदुत्व से कहीं बड़ा है ? – ओवैसी  

'

हिंदी दिवस : हिंदी दिवस पर एक सम्मलेन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाषण के दौरान हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने की अपील से असदुद्दीन ओवैसी ने  अमित शाह के बयानों का  विरोध करते हुए कहा कि ''  भारत हिंदी , हिंदू और हिंदुत्व से कही बड़ा है। ओवैसी ने आगे कहा कि हिंदी सभी भारतीयों की मातृभाषा नहीं है।  क्या आप विभिन्न मातृभाषाओं की विभिन्नता और सुंदरता की तारीफ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सविधान में अनुच्छेद 29 सभी भारतीयों को भाषा, लिपि और संस्कृति का अधिकार देता है।  

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान 

आपको बता दे की  '' हिंदी दिवस ''  के मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने हिंदी के माध्यम से पूरे देश को जोड़ने की अपील की है। एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि विभिन्न भाषाएं और बोलियां हमारे देश की ताकत है। लेकिन अब देश को एक भाषा की जरूरत है ताकि यहां पर विदेशी भाषाओं को जगह न मिल पाए , इसलिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हिंदी की 'राजभाषा' के तौर पर जाना जाता था।  देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सरदार पटेल ने एक भाषा का जो स्वप्न देखे उनके सपनों को साकार में योगदान दे। उन्होंने ने कहा कि  देश में एक भाषा की अब जरुरत है जिससे विदेशी भाषा को जगह न मिल पाए।  

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version