कोरोना के आंकड़े क्यों छुपाए जा रहे है?? वन मंत्री विजय शाह भड़के, प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में ही छोड़ कर भागे

मध्यप्रदेश/खंडवा – बुधवार को शिवराज सरकार में वन मंत्री विजय शाह खंडवा में मौजूद थे। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे ज़िला प्रशासन द्वारा कोरोना के गलत आंकड़े जारी करने से जुड़ा सवाल किया तो वह सवाल का जवाब देने से बचते नज़र आए। इतना ही नहीं वो इस सवाल को घूमते रहे। उन्होंने कहा कि हम यहां आंकड़े गिनने एकत्रित नहीं हुए। हम यहां इलाज के लिए एकत्रित हुए हैं, इलाज के अभाव में किसी को मरने नहीं देंगे। इसके बाद वन मंत्री तुरंत ही प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में ही छोड़ कर चल दिए।

गौरतलब है कि एक तरफ जहां मध्यप्रदेश में कोरोना बेकाबू  होता जा रहा है, लोग लगातार मर रहे है, प्रदेश की जनता चिंता से घिरी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा कोरोना के आंकड़े छिपाने की चर्चा आम हैं। ऐसे ही नज़ारा बुधवार को खंडवा जिले में देखने को मिला जब कोरोना के आंकड़े छिपाने से जुड़ा सवाल पत्रकारों ने वन मंत्री विजय शाह से किया तब वन मंत्री भड़क गए। और यह कहते हुए चले गए कि आंकड़े एकत्रित करना हमारा काम नहीं हैं।  

 

बहरहाल, विजय शाह के जवाबों से यह बात स्पष्ट हो गई कि लोगों की लगातार हो रही मौतों से उनका कोई वास्ता ही नहीं हैं। सरकार का हिस्सा और एक जनप्रतिनिधि होने के नाते विजय शाह का यह रवैया काफी सवाल खड़ा करता हैं। 
 

Exit mobile version