क्यों प्रदेश के सभी "VIP" चिरायु की शरण में जानें पर मजबूर, "CM" दे इसका जवाब- अजय विश्नोई

मध्यप्रदेश/जबलपुर – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) इस समय भोपाल (Bhopal) के चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में भर्ती हैं। दरअसल, बीते दिनों वो कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सीएम शिवराज के चिरायु अस्पताल में भर्ती होने के बाद विपक्ष (Opposition) ने कई सवाल खड़े किए थे। सबसे बड़ा सवाल था कि सीएम चिरायु अस्पताल में ही क्यों भर्ती हुए? वो सरकारी अस्पताल हमीदिया (Government Hospital Hamidia) में रह कर भी अपना इलाज करवा सकते थे।

कांग्रेस (Congress) ने इस तरह के कई सवाल सीएम शिवराज और उनकी सरकार से पूछे। लेकिन अब उनकी पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई (Former Minister Ajay Vishnoi) ने भी इसको लेकर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने सीधे सीएम शिवराज से सवाल पूछा हैं।

 

 

अजय विश्नोई ने ट्वीट करते हुए पूछा की – मुख्यमंत्री शिवराज जी चिरायु अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। मेरी शुभकामना है, शीघ्र स्वस्थ होकर वापस लौटे। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है, चिरायु अस्पताल में रहते हुए यह भी देखें कि चिरायु में ऐसा क्या है जो हम नो लिमिट बजट और सतत मॉनिटरिंग के बाद भी प्रदेश के एक भी शासकीय मेडिकल कॉलेज 4 माह में नहीं बना पाए। क्यों प्रदेश के सभी वीआईपी चिरायु की शरण में जाने मजबूर हैं।

बता दे कि ये पहले मौका नहीं है जब पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने अपनी सरकार (Government) के खिलाफ बोला हो। दरअसल, मंत्रिमंडल (Cabinet) के विस्तार के बाद से ही उनकी नाराज़गी साफ दिखाई दे रहीं हैं। मालूम हो कि अजय विश्नोई जलबपुर (Jabalpur) से मंत्री पद के दावेदार थे। लेकिन इस बार जबलपुर से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया गया हैं। जिसकों लेकर पूर्व मंत्री पहले भी कई बार अपनी नाराज़गी जाहिर कर चुके हैं।

Exit mobile version