सभी खबरें

एक IAS अधिकारी को हैसियत दिखाने वाले विश्वास सारंग कौन हैं? केके मिश्रा का बड़ा हमला

भोपाल : इन दिनों प्रदेश में “The Kashmiri Files” फ़िल्म को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। IAS नियाज़ खान के ट्वीट्स के बाद से ही प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। भाजपा के कद्दावर नेता उनके ट्वीट के खिलाफ बोल रहे है। पहले विधायक रामेश्वर शर्मा में आईएएस नियाज़ खान पर निशान साधा। 

अब प्रदेश के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि नियाज खान अपनी सीमाएं लांघ रहे हैं। जिस पद पर वह हैं, उसकी अपनी आचार संहिता है। वह फिरकापरस्ती और अराजकता फैला कर लाइम लाइट में आना चाहते हैं। यह उनके सर्विस रूल के खिलाफ है। सारंग ने कहा कि मैं कार्मिक विभाग को पत्र लिख रहा हूं कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता केके मिश्रा ने मंत्री विश्वास सारंग पर पलटवार करते हुए हुए IAS नियाज़ खान का समर्थन किया। 

केके मिश्र ने कहा कि विश्वास सारंग एक IAS अधिकारी को हैसियत दिखाने वाले कौन हैं? इस धरती पर पैदा हुआ कोई भी इंसान कीड़ा मकौड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि नियाज खान एक विचारक लेखक और अधिकारी है उन्होंने ट्वीट पर अभिमत दिया है। मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी नियाज खान ने अपने विवेक का परिचय दिया है उनका स्वागत करना चाहिए। 

बता दे कि नियाज़ खान ने ट्वीट करते हुए लिखा की निर्माता को कई राज्यों में बड़ी संख्या में मुसलमानों की हत्याओं को दिखाने के लिए भी एक फिल्म बनानी चाहिए। मुसलमान कीड़े नहीं, बल्कि इंसान हैं और देश के नागरिक हैं। कश्मीर फाइल ब्राह्मणों का दर्द दिखाती है। उन्हें पूरे सम्मान के साथ कश्मीर में सुरक्षित रहने की अनुमति दी जानी चाहिए।

जबकि, एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था की – कश्मीर फाइल्स की आय 150 करोड़ तक पहुंची, बढ़िया।लोगों ने कश्मीरी ब्राह्मणों की भावनाओं के लिए बहुत सम्मान दिया है। मैं फिल्म निर्माता का सम्मान करूंगा कि वह सारी कमाई ब्राह्मण बच्चों की शिक्षा और कश्मीर में उनके लिए घरों के निर्माण में स्थानांतरित कर दे। यह एक महान दान होगा।

गौरतलब है कि आईएएस नियाज खान के फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर किए गए ट्वीट से मप्र में सत्ता और भाजपा विधायक नाराज है। प्रदेश के मंत्री और विधायकों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button