HCQ मिल जाने के बाद White House का बदलता रुख, पीएम मोदी को किया Unfollow

Bhopal Desk:Garima Srivastav

 एक तरफ जहां भारत ने इस महामारी के दौर में HCQ भेजकर अमेरिका(America) की मदद की, तो वहीं अब यह खबर सामने आई है कि पहले व्हाइट हाउस द्वारा भारतीय मूल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो किया गया था. पर अब व्हाइट हाउस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनफॉलो कर दिया गया है. 

 इससे पहले कोरोना से निपटने के लिए मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन(Hydroxychloroquine) देने पर अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 अप्रैल को फॉलो किया गया था. 

 व्हाइट हाउस (White House)ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi)  समेत भारत के छह अन्य टि्वटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है. अचानक अमेरिकी राष्ट्रपति के रुख क्यों बदल गए, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा पाया है. 

 मलेरिया की दवा निर्यात होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)न सिर्फ प्रधानमंत्री(Prime Minister) की तारीफ की थी बल्कि उन्हें महान नेता भी कहा था. पर अब अचानक से पीएम मोदी,  प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति कार्यालय समेत छह ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया गया है. 

Exit mobile version