कहाँ हैं बच्चों को प्रतिमाह पेंशन देने वाले मामा? क्या इतनी जल्दी भूल गए अपना वादा …

मध्यप्रदेश : दुनियाभर में कोरोना की वजह से लोगो ने बहुत सी परेशानियों का सामना किया है किसी ने अपनों को खोया तो किसी ने अपनी नौकरी खोयी और न जाने क्या क्या खोया है| वहीँ बात शिक्षा की भी आकर अटक जाती है,कोरोना की वजह से बच्चों की ऑनलाइन क्लाससेस लगायी जा रही थी और ऑनलाइन क्लास के लिए उनसे फीस भी ली जा रही थी, अब ऐसे में यह स्थिति उत्पन्न हो गयी है की जिन परिवारों में एक सदस्य कमाने वाला हो और वही न रहे तो घर का खर्च कैसे हो, कैसे कोई फीस भर पाएगा|
भोपाल समेत प्रदेश भर से बाल आयोग में कम से कम 200 से अधिक शिकायते पहुंची हैं| शिकायते कुछ इस प्रकार हैं की ………अंकल कोरोना में पापा की नौकरी चली गयी ….प्रिसिपल से भी पापा ने बात की लेकिन इसके बाद भी क्लास टीचर ने ऑनलाइन क्लास से हटा दिया …..बच्चों ने नोट्स देने से मना कर दिया| यहाँ अहम बात ये है की इस सम्बन्ध में शिक्षा विभाग द्वारा अप्रैल में सभी निजी स्कूलों को आदेश दिया था की जिन बच्चों की फीस जमा नहीं हुई है उन्हें पढाई से रोका नहीं जाएगा लेकिन ऐसा कतई भी होते नहीं दिख रहा है, प्राइवेट स्कूल वाले आदेश नहीं मानते हुए दिखाई दे रहे हैं और बच्चों को ऑनलाइन क्लास से हटा रहे हैं|
बात करें राजधानी की ही तो यहाँ रचना नगर में पढने वाले भाई-बहन ने बताया की पिता चाय का ठेला लगाते थे| कोरोना के चलते पिता नहीं रहे, हम फीस नहीं भर सकते लेकिन बच्चों की कोई बात नहीं सुनी गयी और उनको ऑनलाइन क्लास से हटा दिया गया| बच्चों की इस व्यथा को जानकर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने उन्हें 10 हजार रूपए मुहिया कराये हैं, परन्तु बात यहाँ एक बच्चे की नहीं है ऐसे हजारो बच्चें हैं जिन्होंने अपने माता -पिता को खोया है और उनके घरों की परिस्थितियां ख़राब हो चुकी हैं, ऐसे में बच्चे कहाँ से फीस भर पाएँगे |
वहीं, शिक्षा को लेकर शिवराज सरकार भी कई वादें करते दिखाई दी है परन्तु अब ऐसा लग रहा है वो केवल सरकार के झूटे वादे ही हैं| कहा तो ये भी गया था के शिवराज सरकार बच्चो को 5000 रुपये मुहय करवाएगी, पर ऐसा कुछ होते नहीं दिख रहा है बस सरकार के बड़े बोल दिख रहे हैं|
शिक्षा मंत्री के पास शिकायतों का चिटठा लग चूका है, अब इन पर कब शिक्षा मंत्री व् शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी इन स्कूलों पर करवाई करने की अनुशंसा करेंगे ये तो समय ही बताएगा .
.jpeg)



