सभी खबरें

जब-जब उमा भारती ट्वीट करेंगी मैं फिजीकली रूप से सड़क पर उतरूंगा, ये मेरा आंदोलन है : जीतू पटवारी

इंदौर : मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती प्रदेश में शराबबंदी को लेकर मुखर हैं। वह कई बार शराबबंदी को लेकर अपनी बात रख चुकी हैं। बीते कुछ दिनों पहले भाजपा की दिग्गज नेता उमा ने एक शराब की दुकान में अंदर जाकर पत्थर मारा और विरोध जताया था।

जबकि हालही में उन्होंने एक ट्वीट भी किया था जिसमें उन्होंने लिखा था की – मैं मध्य प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों के साथ हूं, शराब खोरी के शिकार हो गए बेटों के लिए भी चिंतित हूं, उनकी इज्जत एवं जान पर खेलकर हम राजस्व कमा रहे हैं इस पर शर्मिंदा भी हूं।

बता दे कि उमा भारती द्वारा छेड़ा गया शराबबंदी को लेकर अभियान अब बड़े आंदोलन की शक्ल ले रहा है।

शनिवार को इंदौर के बिचौली मर्दाना स्थित शराब दुकान बंद कराने के लिए राऊ विधायक जीतू पटवारी आम लोगों के साथ पहुंच गए और दुकान के सामने धरना दे दिया।

दरअसल, राऊ विधानसभा क्षेत्र के बिचौली बर्दाना स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल के ठीक सामने एक शराब दुकान खोल दी गई है। जिसको लेकर जीतू पटवारी ने अपने समर्थकों के साथ धरना दिया। 

इस दौरान जीतू पटवारी ने कहा की उमा भारती ने अपना पूरा जीवन आरएएस की विचारधारा और पार्टी को समर्पित कर दिया, उन्हें कहना पड़ रहा है कि वे शराब बिक्री के लिए किए जा रहे कामों को लेकर शर्मिंदा हैं। वे जब-जब ट्वीट करेंगी, बयान देंगी, मैं फिजीकली रूप से सड़क पर उतरूंगा।

पटवारी ने आगे कहा कि कहीं भी रिहायशी इलाकों में शराब दुकान बंद कराने लोग बुलाएंगे मैं जरूर जाऊंगा। यह मेरा आंदोलन हैं। बता दे कि कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने भी उमा के शराबबंदी अभियान का समर्थन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button