जब युवक ने मंत्री डंग से पूछा, क्यों छोड़ी पार्टी?? सभा छोड़कर निकले, हुई नारेबाज़ी

मध्यप्रदेश/मंदसौर – मध्यप्रदेश में होंने वाले उपचुनाव से पहले सियासत का दौर गरमाया हुआ हैं। इसके साथ ही दलबदलू का खेल भी लगातार जारी हैं। कोई कांग्रेस छोड़ भाजपा या अन्य दल में शामिल हो रहा हैं। तो कोई भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में आ रहा हैं।

इस से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित 22 विधायकों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। इसके बाद 3 और कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हुए। जबकि 3 विधायकों का निधन हो गया हैं। जिसके बाद अब प्रदेश की 28 सीटों पर चुनाव होने हैं। 

इस बीच प्रदेश में चुनाव प्रचार भी तेज़ हो गया हैं। 

बता दे कि सोमवार को मंदसौर की सुवासरा सीट से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग (Hardeep Singh Dung) को प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनको वहां जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहीं हैं। जबकि मप्र कांग्रेस ने भी इसका वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया हैं। 

कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा-“बैंगलोर रिटर्न का फिर विरोध, जनता बिकाऊ को बर्दाश्त नहीं कर रही, बैंगलोर के होटल में बैठकर मप्र की सरकार का सौदा करने वाले सुवासरा के पूर्व विधायक हरदीप सिंह डंग का जमकर विरोध हुआ, बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर भागना पड़ा। जनता ने मिलकर ये ठाना है, ग़द्दारों को सबक़ सिखाना है”।

गौरतलब है कि हरदीप सिंह डंग जन सभा कर रहे थे। इसी दौरान डंग से एक युवक ने सवाल किया कि आपने पार्टी क्यों छोड़ी। अब आप हमारे लिए पार्टी छोड़ कर दूसरे पार्टी में आ गए। अब कल को आप दूसरी पार्टी में चले गए तो।

मंत्री जी युवक के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद कांग्रेस के दूसरे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप कर मामले को शांत करवाना पड़ा.उसके बाद हरदीप सिंह डंग वहां से निकल गए।

Exit mobile version