जब पानी समझकर सैनिटाइजर पी गए BMC के ज्वॉइंट कमिश्नर, फिर हुआ ये….

महाराष्ट्र/मुंबई – बुधवार को बृहनमुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के ज्वॉइंट म्युनिसिपल कमिश्नर रमेश पवार ने गलती से पानी की जगह सैनिटाइजर पी गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं।

दरअसल, बुधवार को रमेश पवार नगर निकाय का शिक्षा बजट पेश कर रहे थे तभी उन्हें प्यास लगी और उन्होंने सामने रखे सैनिटाइजर के बॉटल को पानी समझकर पी लिया। पीते ही उन्हें समझ आ गया कि यह पानी नहीं है, उन्हें तुरंत अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने सैनिटाइजर बाहर उगल दिया। 

रमेश पवार ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि यह सैनिटाइजर है उन्होंने उसको गले से नीचे नहीं उतारा। पवार ने कहा कि मैंने सोचा भाषण शुरू होने से पहले पानी पीयूं। जिसके लिए मैंने पानी की बोतल उठाई। पानी की जगह गलती से सैनिटाइजर की बोतल उठ गई और ऐसा हुआ। उन्होंने बताया कि एक घूंट पीने के बाद मुझे एहसास हुआ और मैंने उसको गले से नीचे नहीं उतरा और बाहर की तरफ उगल दिया। 

बता दे कि कोरोना काल में सैनिटाइजर का उपयोग काफी बढ़ गया है और यह आम लोगों की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका हैं। लेकिन कोरोना से बचाने वाला सैनिटाइजर कई बार जान का दुश्मन भी बना हैं। सेनेटाइजर पीने के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालही में ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र से सामने आया था जहां पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान बच्चों को सैनिटाइजर पिला दिया गया था। जिसके कारण 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। 

Exit mobile version