सभी खबरें

जब मंत्री तोमर ने महिला से कहा, मेर गाल पर थप्पड़ मार दो, मुझे पीट लो….फिर हुआ ये 

ग्वालियर : हमेशा अपने अलग अंदाज़ के लिए जानें वाले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए है। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, मंत्री तोमर गुरुवार को ग्वालियर में हॉकर्स जोन का निरिक्षण करने पहुंचे। 

इस दौरान एक नाराज महिला ने ऊर्जा मंत्री से कह दिया कि कल तुमने हमें पिटवा दिया। इस पर मंत्री तोमर ने महिला से कहा कि तुम मेरी माँ समान हो मैं तेरा बेटा हूँ, क्या मैं ऐसा कर सकता हूँ, बाद में उन्होंने कहा कि मुझसे कोई गलती हो गई हो तो मुझे पीट लो, मेर गाल पर थप्पड़ मार दो, उसके बाद ऊर्जा मंत्री ने महिला के पैरों में सिर रखकर आशीर्वाद लिया।

जानिए क्या है पूरा मामला 

दरअसल, बुधवार को नगर निगम ने ऊर्जा मंत्री की विधानसभा में हजीरा सब्जी मंडी व हजीरे पर लगने वाले फलों के ठेलों को इंटक मैदान में शिफ्ट करने की कार्यवाही की। शिफ्टिंग की इस कार्यवाही के बाद कई दुकानदारों ने पुलिस और नगर निगम प्रशासन की कार्यवाही पर नाराजी जताई। वहीं, गुरुवार को मंत्री तोमर इंटक मैदान में बनाये गए हॉकर्स जोन पहुंचे और उन सबसे मुलाकात की। इसी दौरान एक नाराज़ महिला ने आपबीती मंत्री जी को सुनाई, जिसपर मंत्री जी ने कहा तुम मुझे पीट लो। जिसके बाद उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button