जब मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उठाए "सड़क पर पड़े केले के छिलके", वीडियो हुआ वायरल

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – हमेशा अपने अलग अंदाज के लिए सुर्खियों में बने रहने वाले शिवराज कैबिनेट के मंत्री एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) एक बार फिर मध्यप्रदेश में जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।
दरअसल, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) इस समय जमकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वे लगातार अपने लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। इसी सिलसिले में वो बुधवार को मतदाताओं के बीच पहुंचे और मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। वहीं, क्षेत्रवासियों ने भी भाजपा प्रत्याशी तोमर का पुष्प वर्षा, पुष्प हार और तिलक लगाकर स्वागत किया।
इधर, मंत्री तोमर जैसे ही लोगों से जनसंपर्क करते हुए आगे बढ़े उन्हें सड़क पर केले के छिलके दिखाई दिये। इसी बीच तोमर तुरंत झुके और उन्होंने सड़क पर पड़े केले के छिलके उठाये और सड़क किनारे डस्टबिन में डाल दिये।
इस दौरान मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) ने कहा कि साफ सफाई रखना हम सबकी जिम्मेदारी भी हैं। यदि सड़क पर पड़े केले के छिलके पर किसी का पैर पड़ जाता या गाड़ी स्लिप हो जाती तो किसी को चोट लग सकती थी।
मंत्री तोमर के केले का छिलका उठाने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं। बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) का ऐसा अंदाज़ देखा गया हो। इस से पहले भी वो नाली और टॉयलेट की सफाई करते हुए देखे जा चुके हैं।




