जब मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने खुद झाड़ू लगाकर की बस स्टैंड की सफाई, फिर हुआ कुछ ऐसा….

गुना : शिवराज सरकार में ऊर्जा और गुना के प्रभारी मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए है। वो अक्सर अपने बयानों और कामों को लेकर सुर्खियों में रहते है। इसी बीच मंगलवार को मंत्री तोमर अल्प प्रवास पर गुना पहुंचे। 

तभी उनको बस स्टैंड पर गन्दगी दिखाई दी तो मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाई फिर उन्होंने स्वयं झाड़ू लेकर सफाई की फिर आमजन से स्वच्छता के लिए भी अपील की।

बता दे कि मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर स्वच्छता को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है, वो कभी नाली तो कभी टॉयलेट साफ करते हुए देखें जा चुके हैं। इसी बीच मंगलवार को मंत्री जी ने बस स्टैंड की सफाई की।

इस दौरान मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को चेताता हुए कहा की अगर स्वछता में कमी पाई गई तो दोषी अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

Exit mobile version