सभी खबरें

जब अमित शाह ने कार्यकर्ता के घर खाया खाना, केजरीवाल बोले "सर मैंने ही रखा है इनका ख्याल"

नई दिल्ली – दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार ज़ोरो पर हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली हैं। इसी सिलसिले में अमित शाह ने यमुना विहार में पार्टी कार्यकर्ता मनोज के घर में भोजन किया। इसके बाद अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि उनके परिवार की आत्मीयता और आतिथ्य के लिए वे हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं एक परिवार है, जिसका हर सदस्य इसकी असली शक्ति हैं। हम सभी को मिलकर सशक्त भाजपा-सशक्त भारत की कल्पना को साकार करना हैं। 

 

 

आप भाजपा समर्थकों से ज़रूर पूछिएगा 5 साल उनके बच्चों की पढ़ाई का ख्याल किसने रखा,उनके लिए 24 घंटे बिजली किसने की,जब आपने इतनी महंगाई कर दी तो उनके बिजली पानी बस यात्रा फ़्री करके किसने उन्हें गले लगाया? ये सब मेरे दिल्ली परिवार के लोग हैं सर,मैंने इनका बड़ा बेटा बनके ख्याल रखा है https://t.co/7SPUk1s1ZW

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 25, 2020

गृह मंत्री अमित शाह के ट्वीट करते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका पलटवार कर दिया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि आप बीजेपी समर्थकों से जरूर पूछिएगा 5 साल उनके बच्चों की पढ़ाई का ख्याल किसने रखा, उनके लिए 24 घंटे बिजली किसने की,जब आपने इतनी महंगाई कर दी तो उनके बिजली पानी बस यात्रा फ्री करके किसने उन्हें गले लगाया? ये सब मेरे दिल्ली परिवार के लोग हैं सर, मैंने इनका बड़ा बेटा बनके ख्याल रखा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button