
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- प्रदेश से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आई है. विधानसभा स्पीकर एन पी प्रजापति ने बेंगलुरु में इस वक्त रहने वाले सभी 16 बागी विधायकों का इस्तीफा स्वीकार किया है.
बागी विधायकों ने बीते दिनों अपने इस्तीफे स्पीकर को सौंपे थे जिसके बाद लगातार कांग्रेस यह कहते हुए नजर आ रही थी कि सभी विधायक भाजपा द्वारा बंधक बनाए हुए हैं. पर अभी अभी बड़ी खबर सामने निकल कर आई है एन पी प्रजापति ने सभी सिंधिया समर्थक विधायकों का इस्तीफा स्वीकार किया है अब कल फ्लोर टेस्ट में कमलनाथ की सरकार बचती है या नहीं बचती है यह शाम 5:00 बजे के पहले सामने आ जाएगा