सभी खबरें

भारत में पहुँचने से पहले यह क्या कह दिया ट्रंप ने,चारों तरफ हो रही है उनकी चर्चा

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :- इन दिनों चारों तरफ ट्रंप(Donald Trump) के भारत दौरे की चर्चा चल रही है। इसी बीच भारत आने से पहले ट्रंप ने ये बात कह दी। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मुझे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) पसंद हैं पर भारत का बर्ताव अमेरिका के लिए ठीक नहीं है।
साथ ही साथ भारत पहुँचने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस भारत यात्रा के दौरान भी अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड समझौता नहीं होगा। साथ ही उन्होंने अपनी कही ही बात को और साफ़ करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका का ट्रेड समझौता होगा पर अमेरिकी चुनाव के पहले इस यात्रा के दौरान नहीं।

आपको बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच काफी दिनों से ट्रेड समझौते को लेकर चर्चा चल रही थी।
ट्रंप के बयान को लेकर भारत में चिंता का माहौल बन गया है।

वहीँ दूसरी तरफ खबर यह भी आई है कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि ट्रंप की कार ताजमहल कैंपस के अंदर नहीं जा सकेगी। ताजमहल के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है ताजमहल से पांच सौ मीटर की परिधि में डीज़ल और पेट्रोल वाले वाहनों के आवागमन पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।
बता दें कि ट्रंप 24 फरवरी को आगरा में ताजमहल देखने जा सकते हैं।ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी।
पहले ट्रंप अहमदाबाद जाएँगे और फिर आगरा जाना तय हुआ है।  

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button