सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर किस बात की अपील की ?

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर किस बात की अपील की ?

देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है इसी दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने लॉकडाउन में फंसे उन गरीबों का जिक्र किया जो लॉकडाउन के बाद अपने घर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही फंस गए. सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की कि देशव्यापी लॉकडाउन के बीच कई जगहों पर रास्तों में फंसे मजदूरों और गरीबों की मदद के लिए नेशनल लेवल की एडवाइजरी जारी की जानी चाहिए. उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह किया कि ऐसे लोगों के लिए राज्य परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जाए.

क्या कहा सोनिया गांधी ने पत्र में

सोनिया गांधी ने पत्र में कहा कि लाखों मजदूर बीच रास्ते में फंसे हुए हैं और पैदल ही घर जाने को मजबूर हैं. कई लोग गेस्ट हाउस और होटलों में हैं जिनके पास पैसे भी नहीं हैं. ऐसे लोगों के लिए परिवहन सेवा मुहैया कराई जाए. सोनिया गांधी ने ये लिखा कि जिला कलेक्टर को ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए. उन्हें मजदूरों की खाने पीने की व्यवस्था करनी चाहिए और उन लोगों की मदद करनी चाहिए जो होटल और गेस्ट हाउस का खर्चा वहन नहीं कर सकते हैं.

 

 

Exit mobile version