हिजाब विवाद सहित यूपी चुनाव में CM योगी की जीत को लेकर ये क्या बोल गए प्रवीण तोगड़िया

उत्तर प्रदेश : विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
प्रवीण तोगड़िया ने उत्तर प्रदेश में अबकी बार योगी सरकार के लिए राह कठिन बताते हुए बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि अबकी बार सरकार से किसान नाराज हैं और अबकी बार यूपी के लिए योगी और जोगी के लिए कठिन होती जा रही है।
वहीं उन्होंने देश में हिंदुत्व पर बोलते हुए कहा कि अभी हम यह नहीं कह सकते कि देश पूरा हिंदुत्व की तरफ जा रहा है। हमारा सिर्फ जब गर्व से ऊंचा होगा जब आसाम में बसे 50 लाख बांग्लादेशियों को गाड़ी पकड़ कर वापस बांग्लादेश भेज दिया जाएगा।
इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने हिजाब विवाद को लेकर भी बड़ी बात कही। प्रवीण तोगड़िया ने कहा की भारत में भी हिजाब और शरिया कानून पर कोड ऑफ कंडक्ट लगाकर इसको खत्म कर देना चाहिए। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में देश का कानून चलेगा, अरबिस्तान का नहीं। उन्होंने कहा कि यह जब सिद्ध होगा, जब सरकार कॉमन सिविल कोर्ट में कानून लेकर आएगी।




