कमलनाथ को लेकर ये क्या बोल गए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की खाली पड़ी 28 विधानसभा सीटों (Assembly Elections) पर जल्द ही उपचुनाव (By Election) होने हैं। जैसे जैसे दिन बीत रहे है वैसे वैसे प्रदेश की सियासत में उफान आ रहा हैं। इसके साथ ही दोनों प्रमुख दलों के बीच जुबानी जंग भी छिड़ गई हैं।   

मालूम हो कि मंगलवार को चुनाव आयोग (Election Commission) ने तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। जिसके तहत 3 नवंबर को मतदान (Voting) किया जाएगा, जबकि 10 नवंबर को नतीजे (Results) आएंगे। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान के बाद से ही बयानबाज़ी का दौर भी तेज़ हो गया हैं। 

अब प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ (Congress PCC Chief Kamalnath) को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ खुद कह रहे हैं कि वह खुद को जानते हैं। जनता भी उन्हें जान चुकी हैं। हालांकि 10 नवंबर को जब उपचुनाव के नतीजे आएंगे। तब कमलनाथ खुद को जान जाएंगे।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) अब किसानों की कर्ज माफी और अतिथि विद्वानों के नाम पर ट्वीट करके राजनीति (Politics) कर रहीं हैं। सत्ता में रहते हुए इन्होंने कुछ नहीं किया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अपनी घोषणापत्र में बड़ी-बड़ी घोषणाएं करने वाले अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। 

Exit mobile version