सभी खबरें

पश्चिम बंगाल में बवाल, जेपी नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हुआ पथराव, बाल बाल बचे 

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई हैं। पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया हैं। 

नड्डा के बंगाल आगमन को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डायमंड हार्बर से गुजर रहे उनके काफिले को रोकने की कोशिश की और पथराव किया। 

इतना ही नहीं भाजपा अध्यक्ष के काफिले में पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी भी शामिल हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा किए गए पथराव के चलते विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। इस दौरान भाजपा महासचिव बाल-बाल बचे हैं।

वही , इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पश्चिम बंगाल सरकार से पूछा जाए की सुरक्षा में चूक क्यों और कैसे हुई? बंगाल बीजेपी चीफ दिलीप घोष ने अमित शाह को चिट्ठी लिखी थी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button