सभी खबरें

पश्चिम बंगाल : शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई के खिलाफ FIR दर्ज, चोरी का आरोप…पुलिस ने किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म हो गए हैं। बावजूद इसके BJP और तृणमूल में सियासी तनाव देखने को मिल रहा हैं। तृणमूल कांग्रेस द्वारा लगातार बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित बीजेपी को निशाना बनाया जा रहा हैं। इसी बीच टीएमसी ने शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई सौमेंदु अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई हैं।

आरोप है कि नगरपालिका से शुभेंदु अधिकारी उनके भाई सहित कुछ लोगों को राहत सामग्री चोरी करते देखा हैं।

इस मामले में कांठी नगरपालिका प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य रत्नदीप मन्ना द्वारा कांठी पुलिस स्टेशन में 1 जून को बीजेपी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद उन पर FIR दर्ज की गई हैं।

रत्नदीप मन्ना ने आरोप लगाया है कि सौमेंदु अधिकारी पूर्व कांठी नगर प्रमुख ने जबरन नगर निगम कार्यालय के गोदाम का ताला खोलने और एक लाख रुपए की राहत सामग्री 'चोरी' करने का आदेश दिया था। मन्ना ने आरोप लगाया कि हिमांग्शु मन्ना और प्रताप डे नाम के दो व्यक्ति ने सौमेंदु के इशारे पर म्युनिसिपैलिटी के गोदाम से तिरपाल का एक ट्रक ले गए थे।

वहीं, शिकायत के आधार पर पुलिस ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत शुभेंदु अधिकारी, उनके भाई सौमेंदु अधिकारी, हिमांग्शु मन्ना और प्रताप डे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। इस मामले में पुलिस ने प्रताप डे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक कथित तौर पर चोरी की गई राहत सामग्री को नंदीग्राम में तूफान से प्रभावित इलाकों में बांटा गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button