सभी खबरें

मैंने अपने करियर में कभी भी ऐसा गृह मंत्री नहीं देखा, अमित शाह पर CM ममता बनर्जी का तंज

पश्चिम बंगाल –  गुरुवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर करारा हमला बोला। दरअसल, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच वाक्य युद्ध देखने को मिल रहा हैं। इसी सिलसिले में ममता बनर्जी ने अमित शाह और भाजपा पार्टी को अपने निशाने पर लिया। 

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी ऐसा गृह मंत्री नहीं देखा हैं। ममता बनर्जी ने आश्चर्य जताया कि देश की सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण है, बावजूद इसके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनावों में इतने व्यस्त हैं। 

वहीं, सीएम ममता ने इस बाद का दावा किया कि भाजपा बाहरी लोगों की पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में बाहरी लोगों के लिए कोई जगह नहीं हैं। लोग सिर्फ चुनावों के दौरान राज्य में आते हैं। ये राज्य की शांति को बाधित करने का प्रयास करते हैं।

इतना ही नहीं सीएम ममता ने यह भी कहा कि वह बंगाल को कभी भी ‘दंगा प्रभावित गुजरात’ नहीं बनने देंगी। बता दे कि ममता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने ये बातें कही। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button