सीएम शिवराज के अंगने बजेगी शहनाई, करेंगे कन्यादान

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज तीन बेटियों का कन्यादान करेंगे.सीएम शिवराज की गोद ली हुई तीन बेटियों की आज शादी होनी है. इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं. कन्यादान की रस्म सीएम शिवराज पूरी करेंगे.

 

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने विदिशा में सेवाश्रम की सात बेटियों और दो बेटों की जिम्मेदारी उठाने का बीड़ा उठाया था.

 अब तक इन बेटे और बेटियों के पूरे घर के सीएम शिवराज और उनकी पत्नी ने वहन किए. जिन साथ लड़कियों को गोद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने लिया था उसमें से चार बेटियों की शादी पहले ही हो चुकी है तीन बेटियां बची हुई थी जिसके बाद आज उनका कन्यादान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे. सीएम शिवराज के घर चारों तरफ खुशियां छाई हुई है.जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज की गोद ली हुई बेटियों की शादी विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर में होगी.

Exit mobile version