हम अमरीकी दबाव के सामने नहीं झुकेंगे- हसन रुहानी

हम अमरीकी दबाव के सामने नहीं झुकेंगे- हसन रुहानी

ईरान और अमरीका के संबंध में साल 2018 से ही दरार उस वक्त पैदा हो गई थी जब अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ 2015 में हुए परमाणु क़रार को तोड़ा और फिर इस साल की शुरुआत में तीन जनवरी को अमरीका ने ईरान के प्रभावशाली सैन्य कमांडर क़ासीम सुलेमानी को मारा, तब से दोनों देशों के बीच की दुश्मनी चरम पर पहुंच गई है.राष्ट्रपति ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से ही ईरान से अमरीका के संबंध चरमरा रहे है। इतना कुछ होने के बाद भी कोई पक्ष झुकने को तैयार नहीं है.

क्या कहा हसन रुहानी ने

रविवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि ईरान दबाव में आकर कभी बातचीत शुरू नहीं करेगा. ''हम अमरीकी दबाव के सामने नहीं झुकेंगे. मजबूरी में हम अमरीका के साथ बातचीत शुरू नहीं करेंगे.'' हालांकि अमरीका के कड़े आर्थिक प्रतिबंधों से ईरान की अर्थव्यवस्था की हालत बहुत ही नाजुक स्थिति में पहुंच गई है. प्रतिबंधों के कारण ईरान अपना तेल नहीं बेच पा रहा है. ईरान अमरीका से नए परमाणु क़रार को लगातार ख़ारिज कर रहा है. ईरान का कहना है कि जब तक अमरीका 2015 के परमाणु समझौते को बहाल नहीं करता है और आर्थिक पाबंदी नहीं हटाता है तब तक कोई बातचीत शुरू नहीं होगी. रूहानी ने कहा, ''ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की 'अधिकतम दबाव' की नीति नाकाम हो चुकी है. हमारा दुश्मन बख़ूबी जानता है कि दबाव की उसकी रणनीति अप्रभावी हो चुकी है.

 

Exit mobile version