टाईगर के दन्त और नाखून बेचने निकले तीन युवकों को WCCB टीम ने दबोचा

जबलपुर/प्रियंक केशरवानी:- जंगल का राजा कहे जाने वाले जानवर बाघ और शेर के दांत, नाखूनों को बेचना गैरकानूनी है, लेकिन इसी बीच जबलपुर इन जानवरों के दांत और नाख़ून बेचने निकले थे तीन युवक जिनको वन्य-जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और बांधवगढ़ टाईगर स्ट्राइक फ़ोर्स की टीम ने रविवार को धर दबोचा है। तस्कर वन्य जीव के दांत और नाख़ून बेचने के फ़िराक से शहर में घूम रहा था।
WCCB और बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व, टाईगर स्ट्राइक फ़ोर्स की संयुंक टीम को मुखबिर से सूचना मिलने पर तस्करों के बारे में जानकारी मिली, तीनो आरोपी पनपथा बफर जोन में टाईगर के दांत व नाख़ून के साथ देखे गए थे। इस सूचना पर टीम ने पनपथा परिछेत्र के बम्हनगांव तिराहे पर दबिश देकर तीनों को दबोच लिया है।
तीनो आरोपियों से पूछताछ की गई लेकिन दांत व नाख़ून के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दे पा रहे है। आरोपियों का कहना कि किसी ने उन्हें दिया है और यह उनका नाम नहीं बता पा रहे है, आरोपियों के खिलाफ वन्य-जीव प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है।



.jpg)
