साजिद-वाजिद की हिट जोड़ी टूटी, संगीतकार वाजिद खान का मुंबई के अस्पताल में निधन
.jpeg)
साजिद-वाजिद की हिट जोड़ी टूटी, संगीतकार वाजिद खान का मुंबई के अस्पताल में निधन
मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव :– आपको बता दें कि वाजिद खान को किडनी(Kidney) समस्याओं की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट (Corona Test)किया गया तो उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई.1 हफ्ते पहले वह अस्पताल में भर्ती थे जिसके बाद आज उनकी मृत्यु हो गई
वाजिद खान (Wajid Khan)के मृत्यु से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल बन गया. फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने ट्वीट कर कहा कि यह बहुत दुखद खबर है वाजिद खान का मुस्कुराता चेहरा हमेशा याद आएगा. बहुत जल्दी चले गए उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं.
आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में साजिद वाजिद की जोड़ी ने बहुत ही प्रसिद्धि हासिल की थी. साजिद-वाजिद (Sajid-Wajid) ने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए संगीत दिया था.




