
War Box Office Collection Day: गांधी जयंती के मौके पर रिलीज़ हुई बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया हैं। फ़िल्म वार ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबरतोड़ कमाई की हैं।
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन ही 50 करोड़ रुपये से जबरदस्त ओपनिंग की। जो कि अपने आप में ही एक रिकॉर्ड हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के अनुसार फ़िल्म को करीब 3800 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया हैं।
खास बात यह है कि 'वॉर' की 50 करोड़ की कमाई केवल हिंदी वर्जन ने की हैं। अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में की गई कमाई को मिलाया जाए, तो फिल्म ने पहले दिन ही 55 करोड़ रुपये कमाए हैं।
बताया जा रहा है कि फ़िल्म ने प्रीबुकिंग के जरिए रिलीज से पहले ही 31-32 करोड़ रुपये कमा लिये थे। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है की फ़िल्म अपने 5 दिनों में 150 करोड़ के आकड़े को पार कर जाएगी।