विश्वास सारंग की कोरोना रिपोर्ट फिर से आई पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी,

विश्वास सारंग की कोरोना रिपोर्ट फिर से आई पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, 

 भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- मंत्री विश्वास सारंग की अब फिर से कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर  साझा की है. ट्वीट में विश्वास सारंग ने कहा कि Covid-19 पॉज़िटिव होने के बाद चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूँ।
जल्द ही आपके बीच उपस्थित होऊँगा।
आपकी प्रार्थनाओं, शुभकामनाओं और अपार स्नेह हेतु सदैव आभारी रहूँगा।

 गौरतलब है कि 1 हफ्ते पूर्व विश्वास सारंग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद अब उनकी रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है. 

सारंग से पहले मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, मंत्री अरविंद भदौरिया, तुलसी सिलावट के अलावा 10 से अधिक विधायक और नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीसी शर्मा, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, धार विधायक नीना वर्मा, जावद से विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जबलपुर से विधायक लखन घनघोरिया, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह और टीकमगढ़ के विधायक राकेश गिरी के नाम शामिल हैं.

 मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने ट्वीट कर विश्वास सारंग के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

 मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. राजधानी भोपाल में 2 दिन में 270 और वही प्रदेश में 2041 नए के सामने आए हैं. इनमें से सिर्फ 45 दिनों के अंदर 150 लोगों की जान गई है, 2 जुलाई को मौतों का आंकड़ा सौंपा था और अब 250 हो चुका है. यानी सिर्फ 45 दिन के अंदर ही इतना इजाफा हुआ है. 

Exit mobile version