चिकित्सा शिक्षा मंत्री का दिग्गी पर निशाना, कहा "खाते हिंदुस्तान की है गाते पाकिस्तान की है" जवाहरलाल नेहरू पर लगाया ये बड़ा आरोप

चिकित्सा शिक्षा मंत्री का दिग्गी पर निशाना, कहा “खाते हिंदुस्तान की है गाते पाकिस्तान की है” जवाहरलाल नेहरू पर लगाया ये बड़ा आरोप

मप्र:– मध्यप्रदेश में राजनीति लगातार जारी रहती है. इसी बीच दिग्विजय सिंह के क्लब हाउस चैट को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं.

 बताते चलें कि दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस चैट में कहा था कि अगर सत्ता में कांग्रेस की सरकार आती है तो कश्मीर में 370 में बदलाव किया जाएगा जिसके बाद वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं.

 आज चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा और कहा कि वह खाते हिंदुस्तान की है गाते पाकिस्तान की हैं. कॉन्ग्रेस पूरी तरह से पाकिस्तानपरसती का काम करती है. लेडी माउंटबेटन के साथ मिलकर जवाहरलाल नेहरू ने भारत के टुकड़े करने का जो काम किया था वही डीएनए आज भी कांग्रेस में मौजूद है.

 

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कश्मीर भारत देश का मुकुट है यह कांग्रेस ही थी कि जिसने कश्मीर में आर्टिकल 370 लगाने का बड़ा पाप किया था. हमारे प्रधानमंत्री और भाजपा ने इसे हटा दिया.

 एक देश में दो विधान दो निशान और दो प्रधान नहीं है. सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस फिर से पाकिस्तान की भाषा बोलने लगी है. कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ है.

 पूरा मामला:-

 

क्लब हाउस चैट पर पाकिस्तानी पत्रकार को दिग्विजय सिंह ने दिया जवाब, अगर कांग्रेस लौटी तो कश्मीर में आर्टिकल 370 पर पलटेगा फैसला, मचा बवाल

 

 दिग्विजय सिंह अपने दिग्विजय बयान को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं अब एक बार उन्होंने क्लब हाउस चैट पर पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में वापस लौटती है तो कश्मीर में आर्टिकल 370 पर फैसला पलटेगा. उनके कथ्य तो ऑडियो में वह बोल रहे हैं कि जब यहां से धारा 370 हटाई गई सब लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन नहीं किया गया था इस दौरान ना इंसानियत का तकाजा रखा गया और ना ही इस में इंसानियत थी. सभी को काल कोठरी में बंद कर दिया गया, अगर कांग्रेस वापस लौटती है तो 370 पर फैसला पलटेगा.

 

बताते चले कि दिग्विजय सिंह देश विदेश के कुछ चुनिंदा पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे इसी बीच एक ने सवाल किया कि अगर देश से नरेंद्र सिंह मोदी की सरकार जाती है और किसी और किसी दूसरे पार्टी की सरकार बनती है तो फिर कश्मीर पर क्या होगा?? यह सवाल शाह जिलानी ने किया था जिस पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं मानता हूं जो चीज समाज के लिए खतरनाक है वह धार्मिक कट्टरवाद…. चाहे वह हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई किसी से भी जुड़ी हो. धार्मिक कट्टरवाद हमेशा नफरत की ओर ले जाता है. और नफरत से हिंसा होती है.

Exit mobile version